सगाई पर मजाक उड़ाने वालों की नील ने उड़ाई खिल्ली

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनकी सगाई को लेकर मजाक उड़ाने वालों पर उन्हें हंसी आती है।

दशहरे पर मुंबई निवासी रुक्मिणी सहाय से सगाई कर चुके नील ने अपनी 27 वर्षीय मंगेतर के साथ मोनोक्रोमैटिक (एक रंगी) तस्वीर ट्वीट की थी। इसके तुरंत बाद ही नील का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जाने लगा।

तस्वीर के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नील ने कहा, “यह कहने की जरूरत नहीं कि हम उन लोगों पर हंस रहे हैं, जो मजाकिया बनने के लिए इतनी कोशिश कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि आप लोग भी हंसी की भावना के साथ यही कामना करते होंगे।”

यह पहली बार नहीं है, जब नील सोशल मीडिया पर निशाना बने हैं। पहले भी नाम और अभिनय कौशल को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493