अंकारा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की के दक्षिण पूर्वी शहर दियारबाकिर में स्थित पुलिस विभाग की एक इमारत में मंगलवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बागलर जिले में दियारबाकिर प्रांतीय सुरक्षा निदेशालय परिसर में हथियारों से लदे एक वाहन की मरम्मत के दौरान यह विस्फोट हुआ।
समाचार एजेंसी ‘डोगान न्यूज’ के अनुसार, विस्फोट में इमारत की छत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया।
इससे पहले, तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री सुलेमान सोयलू के हवाले से समाचार चैनल सीएनएन ने कहा, “दंगा विरोधी पुलिस बल की एक इमारत में एक वाहन की मरम्मत के दौरान यह विस्फोट हुआ।”
dharmpath.com dharmpath