इस्तांबुल में करीब 1,000 लोग इस्तीकलाल मार्ग से होते हुए तकसीम स्क्वायर पर अपनी वार्षिक एलजीबीटी रैली के लिए एकत्रित हुए।
यह रैली शुक्रवार को इस्तांबुल के राज्यपाल द्वारा 19 जून को हुई और 26 जून को होने वाली ‘प्राइड परेड’ पर प्रतिबंध लगाने के बाद विरोध स्वरूप निकाली गई।
दंगा रोधी पुलिस ने तकसीम स्क्वायर की घेराबंदी कर ली थी। सड़कों से आवाजाही बंद कर दी और भीड़ पर काबू पाने के लिए सशस्त्र वाहनों एवं पानी की बौछारों का प्रयोग किया।
स्वयंसेवक एमिर डेमिर ने कहा कि इस रैली में विपक्षी दलों के कुछ सांसदों ने भी भाग लिया।
रैली के दौरान पुलिस ने 15 अति राष्ट्रवादियों को भी हिरासत में लिया।
dharmpath.com dharmpath