‘कुछ दिन’ के लिए विदेश जाएंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ‘कुछ दिन’ के लिए विदेश दौरे पर जाएंगे। उन्होंने स्वयं इस बारे में सोमवार को ट्विटर पर जानकारी दी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने रविवार को अपना 46वां जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद ट्वीट कर कहा, “कुछ दिनों के लिए देश से बाहर जा रहा हूं। कल (रविवार) के मेरे जन्मदिन पर बधाई देने वालों को एक बार फिर शुक्रिया। आपके प्यार व स्नेह के लिए आभारी हूं।”

राहुल ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस दौरान वह कहां जा रहे हैं।

वह रविवार को अपने जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मिले थे।

यह पहली बार है, जब कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्विटर के जरिये अपने विदेश दौरे की सार्वजनिक तौर पर जानकारी दी है।

इससे पहले फरवरी-अप्रैल 2015 में जब वह अचानक दो महीने की छुट्टियों पर चले गए थे, तो उनकी गैर-मौजूदगी को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, क्योंकि उस वक्त संसद का बजट सत्र चल रहा था।

इसके बाद वह पिछले दिसंबर में फिर नए साल की छुट्टियों के दौरान गायब हो गए थे। तब भी तमाम तरह की अटकलें लगाई गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493