तुर्की में समाचार-पत्र जब्त करना चिंताजनक : अमेरिका

अंकारा, 5 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने तुर्की में देश के एक समाचार-पत्र को प्रशासन द्वारा जब्त करने को ‘चिंताजनक’ करार दिया है।

‘जमन’ अखबार की वेबसाइट पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी के बयान के हवाले से शुक्रवार को लिखा गया कि ‘तुर्की सरकार का यह कदम चिंताजनक है।’

उल्लेखनीय है कि तुर्की सरकार के अधिकारियों ने इस्तांबुल में शुक्रवार को ‘जमन’ अखबार को जब्त कर लिया।

सरकारी एजेंसी अनाडोलु ने बताया कि सरकार एक अभियोजक के अनुरोध पर अमेरिका में रह रहे मुस्लिम धर्मगुरु फतुल्ला गुलेन के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत अखबार पर कार्रवाई की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493