नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की में सैन्य तख्तापलट की कोशिशों के बीच फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर कुछ समय के लिए रोक लगा दिया।
टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की में साइटों के संचालन पर नियमित नजर रखने वाले ‘टर्की ब्लॉक्स’ ट्विटर खाते के अनुसार, शुक्रवार यानी 15 जुलाई को रात 11.04 बजे साइट नहीं खुली।
हालांकि शोध एजेंसी डिन रिसर्च के अनुसार, डेढ़ घंटे के बाद ये साइट खुलने लगे।
वहीं, ट्विटर की पॉलिसी टीम ने कहा कि उसे नहीं लगता कि देश में साइट को पूरी तरह बंद किया गया है।
ट्विटर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, “हमें देश में अपने ट्रैफिक को जानबूझकर धीमा किए जाने का संदेह है।”
ट्विटर के लाइवस्ट्रीमिंग एप पेरिकोप और फेसबुक लाइव अप्रभावित रहे।
साइट बंद होने की खबरों पर फेसबुक की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया।
वहीं, यूट्यूब के एक प्रवक्ता ने टेकक्रंच से कहा, “हम तुर्की में यूट्यूब के नहीं खुलने की खबरों से वाकिफ हैं। हालांकि हमारा सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहा है।”
dharmpath.com dharmpath