पुलिस ने तीनों दिन मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मानपुर गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने 42 वर्षीय गोविंद (पिता हम्मीर सिंह राजपूत) के शव को खेत की मेड़ पर लगे चिरौल के पेड़ से लटकते हुए देखा। यह शव दो दिन पहले घर में आत्महत्या कर चुके 11 वर्षीय प्रवेंद्र (पिता महेश राजपूत) के तीसरे चाचा का था।
इससे पहले, शुक्रवार को महेश राजपूत का भाई जयराम नीम के पेड़ में फंदा डालकर लटक गया था।
तीनों घटनाओं में पुलिस ने लटकते शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले की छानबीन की जा रही है। आत्महत्याओं का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
dharmpath.com dharmpath