अंकारा, 18 मई (आईएएनएस)। तुर्की के इस्तांबुल शहर में बुधवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
तुर्की के अंग्रेजी दैनिक ‘हुर्रियत डेली न्यूज’ के अनुसार इस्तांबुल पुलिस की आतंकरोधी शाखा ने दिन की शुरुआत में ही पूरे शहर में एक साथ अभियान चलाए।
अभियान के तहत हमले की तैयारी कर रहे पांच सीरियाई आईएस संदिग्धों और उनके पांच अन्य सहयोगियों को हिरासत में लिया गया।
तुर्की पुलिस ने देश के सभी 81 प्रांतों के पुलिस विभागों को जेहादी संगठन की ओर से संभावित हमलों की गोपनीय चेतावनी दी हुई है।
dharmpath.com dharmpath