बासेल, 18 मई (आईएएनएस)। यूनियन आफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन्स (यूईएफए) ने 2018 फुटबाल विश्व कप के क्वालीफायर्स में कोसोवो और जिब्राल्टर की संभावित भागीदारी के मुद्दे को सुलझाने के लिए एक विशेष आयोग के गठन का फैसला किया है।
यूईएफए के उपाध्यक्ष ग्रिगोरी सुरकिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, यूईएफए कार्यकारी समिति ने यहां बुधवार को एक बैठक की।
सुरकिस ने कहा, “2018 विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबलों में कोसोवो और जिब्राल्टर की भागीदारी के मामले पर फैसला आज (बुधवार) नहीं हो पाया। हमने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक विशेष आयोग के गठन का फैसला किया है।”
कोसोवो और जिब्राल्टर के फुटबाल संघों को फुटबाल नियामक संस्था फीफा की 66वें कांग्रेस में फीफा की सदस्यता दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath