तुर्की में 243 सैन्य कर्मियों के लिए गिरफ्तारी वारंट

अंकारा, 18 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की के अभियोजकों ने पिछले साल जुलाई में हुए तख्तापलट के प्रयास को लेकर 243 सैन्य कर्मियों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इन संदिग्धों ने संभवत: मोबाइल मैसेजिंग एप्लीकेशन बाइलॉक का इस्तेमाल किया, जिसका उपयोग फेतुल्लाह गुलेन नेटवर्क करता है। अमेरिका में निर्वासित जीवन बिता रहे फेतुल्लाह पर तुर्की ने तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने 54 प्रांतों में अभियान शुरू कर दिया है।

इससे पहले सार्वजनिक अभियोजक कार्यालय ने 15 जुलाई की रात किए गए तख्तापलट के प्रयास के लिए 575 सैन्य कर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493