अंकारा, 5 अगस्त (आईएएनएस)। तुर्की के एजियन प्रांत में 25 अवैध पाकिस्तानी अप्रवासियों को पकड़ा गया है, जो तुर्की का झंडा लगे एक मिनीबस में सवार थे।
वाहनों में झंडे लगाना 15 जुलाई को देश में हुए तख्तापलट के नाकाम प्रयास के खिलाफ एकजुटता दर्शाने का प्रतीक बन गया है।
समाचार पत्र ‘हुर्रियत डेली’ की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, इजमिर राजमार्ग के प्रवेश द्वार पर गुरुवार रात एक जांच के दौरान पुलिस दल ने मिनीबस को रुकवाई।
मिनीबस के चालक ने कहा कि 17 सीटों वाला यह बस किसी अन्य व्यक्ति का है और उससे यात्रियों को इस्तांबुल से बॉडरम पहुंचाने को कहा गया था।
अप्रवासियों को पूछताछ के लिए रोक लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath