इटली में मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त

रोम, 5 अगस्त (आईएएनएस)। एक मालवाहक विमान शुक्रवार को इटली में अपने रनवे को पार कर जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

समाचार पत्र द गार्जियन के मुताबिक, इटली के लुम्बार्डी क्षेत्र का सियरो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा सुबह चार बजे हुई इस दुर्घटना के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

स्थानीय मीडिया में आई तस्वीरों में डीएचएल कुरियर कंपनी का बोइंग 737-400 वायुयान अपने रनवे के अंतिम छोर में चला गया था।

विमान पेरिस से आया था और यह 4 बजकर सात मिनट पर उतरा।

चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। दुर्घटना की वजह खराब मौसम बताई गई है। हवाईअड्डा फिर से सुबह 6.47 मिनट पर संचालन के लिए खोल दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493