तुर्की : विस्फोट में मृतकों की संख्या 37 हुई, 19 की हालत नाजुक (लीड-3)

मुएजिनोग्लू ने कहा कि मृतकों में कम से कम एक आतंकवादी है और उनकी संख्या दो भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि घायल 71 लोगों में 19 की हालत नाजुक है।

विस्फोट अंकारा के बीचोंबीच स्थित किजिले जिले में शाम 6.35 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ।

निजी समाचार चैनल एनटीवी ने रविवार को कहा कि बम से लदी एक कार में एक बस अड्डे के निकट उस जगह पर विस्फोट हो गया, जहां लोग बसों की प्रतीक्षा कर रहे थे। विस्फोट के बाद गुवेन पार्क के निकट यात्रियों से भरी एक बस सहित कई वाहनों में आग लग गई। घायलों को 10 विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति रेसेप तय्यप एर्दोगान ने देर रविवार को कहा, “क्षेत्र में अस्थिरता के कारण तुर्की आतंकी हमलों का निशाना बन गया है।”

उन्होंने कहा कि तुर्की आतंकवाद के खिलाफ जंग के प्रति प्रतिबद्धता जारी रखेगा।

सरकार व कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के बीच बीते साल जुलाई में संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद से लेकर अब तक तुर्की के सुरक्षा बल देश के दक्षिणपूर्वी भाग में समूह के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

तुर्की व उत्तरी इराक में संघर्ष में तुर्की सुरक्षा बल के 260 से अधिक सदस्य और पीकेके के हजारों सदस्य मारे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493