काहिरा, 19 जून (आईएएनएस)। सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने रविवार को कहा कि तुर्की सीमा रक्षकों ने उत्तरी सीरिया से तुर्की में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे कम से कम 8 सीरियाइयों की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी।
मरने वालों में चार बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। वे सीरियाई सीमावर्ती शहर खाराबेत अल जोज से तुर्की की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।
एसओएचआर ने कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath