तुर्की से शरणार्थियों को वापस लेगा क्रोएशिया

जगरेब, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रोएशिया के विदेश मंत्री मिरो कोवाक ने कहा है कि यूरोपीय संघ व तुर्की के बीच हुए समझौते के तहत क्रोएशिया 500 से कम शरणार्थियों को ही अपने देश में शरण देगा।

क्रोएशिया ने तुर्की से शरणार्थियों को वापस लेने पर सहमति जताई है और वह अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेगा।

उन्होंने कहा कि क्रोएशिया दो योजनाओं के तहत 1,600 शरणार्थियों को शरण देगा। पहली योजना यूरोपीयीय संघ के एक देश से दूसरे देश, जबकि दूसरी योजना तीसरे देश से यूरोपीय संघ के देशों में शरणार्थियों को भेजना है।

कोवाक के मुताबिक, पूर्वी क्रोएशिया के स्लावोंस्की ब्रोड शरणार्थी केंद्र में वर्तमान में 200 से भी कम शरणार्थी मौजूद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493