तुर्की से संबंध बिगाड़ने को की गई राजदूत की हत्या : पुतिन

मास्को, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अंकारा में रूसी राजदूत की हत्या रूस और तुर्की के संबंधों को खराब करने के लिए की गई।

‘इंडिपेंडेंट’ की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि तुर्की की राजधानी में आंद्रे कार्लोव की हत्या रूस के ईरान और तुर्की के साथ सीरिया संकट के समाधान के प्रयासों को पटरी से उतारने के इरादे से किया गया है।

उन्होंने कहा रूसी जांचकर्ताओं ने हत्या को लेकर एक आपराधिक मुकदमा किया है।

अपने टेलीविजन पर टिप्पणी में पुतिन ने रूस में एक विशेष बैठक में दुनियाभर के रूसी दूतावासों की सुरक्षा बढ़ाए जाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि हमलावर को किसने ‘निर्देशित’ किया।

उन्होंने मारे गए रूसी राजदूत की सराहना की। राजदूत आंद्रे कार्लोव को अंकारा के आर्ट गैलरी में भाषण देते समय गोली मार दी गई। पुतिन ने कहा कि कार्लोव की हत्या का रूस करारा जवाब देगा।

पुतिन ने कहा, “एक बड़ा अपराध किया गया है और निस्संदेह यह उकसावे के मकसद से किया गया, ताकि सामान्य होते रूस-तुर्की संबंधों को खराब किया जाय। इससे रूस, तुर्की, ईरान और दूसरे देशों की सीरिया में शांति प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को बर्बाद किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493