इस बारे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने बताया कि इस वर्ष 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाने के साथ साथ संपूर्ण सप्ताह को ‘किसान सप्ताह’ के रूप में मनाने का निश्चय किया गया है।
उन्होंने बताया, “प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका अदा करने की अपेक्षा की गई है। किसानों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह द्वारा बतौर केंद्रीय उद्योग मंत्री तथा केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में किसानों एवं आम जनता के हित में लिए गए सराहनीय निर्णयों को गांव गांव तक पहुंचाने की प्रदेश एवं जिलों के समस्त पदाधिकारियों तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ से अपील की गई है।”
dharmpath.com dharmpath