तूफान ‘इरमा’ ने क्यूबा में दस्तक दी

हवाना, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। तूफान ‘इरमा’ ने क्यूबा में दस्तक दे दी है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) के मुताबिक, तूफान ने शुक्रवार रात 11 बजे क्यूबा के कामागुई द्वीपसमूह पर दस्तक दी।

क्यूबा प्रशासन अभी तक 700,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा चुकी है।

एनएचसी के मुताबिक, ‘इरमा’ के क्यूबा से गुजर जाने के बाद हवा की रफ्तार तेज होगी।

राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि फ्लोरिडा का कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं होगा।

फ्लोरिडा की कई काउंटियों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने शुक्रवार रात कहा, “यदि आपको सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं तो चले जाइए। आज रात नहीं, एक घंटे में नहीं बल्कि अभी।”

इस सप्ताह ‘इरमा’ के बारामूडा और वर्जिन द्वीपों पर दस्तक देने के बाद 24 लोगों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493