नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath