‘तू आशिकी’ की सफलता से उत्साहित जन्नत

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘तू आशिकी’ में पंक्ति की भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री जन्नत जुबैर रहमानी इन दिनों सातवें आसमां पर हैं क्योंकि धारावाहिक ने इस समय भारत के शीर्ष पांच शोज में स्थान बना लिया है।

एक बयान के मुताबिक, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रीसर्च काउंसिल इंडिया की रेटिंग्स के अनुसार, यह इस सप्ताह शीर्ष पांच पर रहा। कलर्स म्यूजिकल रोमांस ड्रामा का प्रीमियर सितंबर में हुआ था।

जन्नत ने एक बयान में कहा, “मैं शो की सफलता और इस बात से खुश हूं कि यह हमारी कड़ी मेहनत रंग लाई। शुरुआत से ही इसे प्रशंसा मिल रही है और यह आगे बढ़ रहा है। शीर्ष पांच शोज में प्रवेश करना हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है।”

धारावाहिक में प्रमुख भूमिका निभा रहे ऋत्विक अरोड़ा ने कहा, “‘तू आशिकी’ मेरा पहला शो है और मैं इसका हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह देखना अद्भुत है कि लोग इसकी कहानी और अवधारणा की सराहना कर रहे हैं। अच्छी रेटिंग हमें कड़ी मेहनत करने और अपनी वास्तविक क्षमता के अनुरूप काम करने की प्रेरणा देती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493