तृणमूल का संसद के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्यों ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर सोमवार को संसद के बाहर प्रदर्शन किया।

तृणमूल सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और सुदीप बंदोपाध्याय इस प्रदर्शन में शामिल रहे।

इससे पहले तृणमूल अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेशनल कांफ्रेंस और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर नोटबंदी को वापस लेने की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493