कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के नेता रजाक मुल्ला पर, उनकी टिप्पणियों और उसके बाद आयोग के कारण बताओ नोटिस पर असंतोषजनक जवाब देने के बाद, प्रतिबंध लगा दिया है।
कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के नेता रजाक मुल्ला पर, उनकी टिप्पणियों और उसके बाद आयोग के कारण बताओ नोटिस पर असंतोषजनक जवाब देने के बाद, प्रतिबंध लगा दिया है।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिब्येंदु सरकार ने कहा कि आयोग ने मुल्ला की कुछ टिप्पणियों को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया, लेकिन मुल्ला का जवाब असंतोषजनक था।
सरकार ने कहा, “इसके बाद भी बयानबाजियां हुईं।”
इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता मोहम्मद सलीम के खिलाफ उनकी उस चेतावनी के लिए आई शिकायतों की जांच कर रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वाम मोर्चा उन सभी हत्यारों और जल्लादों की खोज-खबर लेगा, जिन्होंने तृणमूल सरकार के दौरान हिंसा की है। तृणमूल ने सलीम के खिलाफ शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई है।
सरकार ने कहा, “उनके भाषण की सीडी चुनाव आयोग को भेज दी गई है।”
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जयदेब जेना की कथित हत्या के संबंध में सरकार ने कहा कि चुनाव आयोग शिकायतों पर विचार कर रहा है। माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मिदनापुर में जेना को लाठी-डंडे से पीटकर उनकी हत्या कर दी थी।
dharmpath.com dharmpath