तृणमूल पार्षद जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार

कोलकोता, 12 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद को मंगलवार को 24 परगना जिले में जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बिधाननगर नगर निगम के सदस्य अनिंद्य चटर्जी को यह शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया कि उन्होंने महानगर शहर की बिधाननगर बस्ती के एक नागरिक से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

चटर्जी को भारतीय दंड संहिता की धारा 387 (जबरन वसूली के लिए किसी व्यक्ति को मौत का भय दिखाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के अलावा अन्य कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह गिरफ्तारी तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नाखुशी जताने और पुलिस को अवैध सिंडिकेट व्यापार पर अंकुश लगाने का निर्देश देने के कुछ दिनों बाद की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493