तृणमूल सांसदों की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

भुवनेश्वर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने दो सांसदों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

तृणमूल के दोनों सांसदों को करोड़ों रुपये के रोज वैली चिट फंड घोटाले में गिरफ्तार किया गया है।

दोनों सांसदों तपस पॉल तथा सुदीप बंद्योपाध्याय को कोलकाता से गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई उन्हें भुवनेश्वर लेकर आई है।

तृणमूल कांग्रेस के विधायक अखिल गिरी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां सीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर में 10 जनवरी को एक बड़ी रैली की घोषणा की।

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सांसदों की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है और केंद्र सरकार के षड्यंत्र का हिस्सा है।

गिरी ने कहा, “ममता बनर्जी द्वारा नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमारी पार्टी को खत्म करने की एक निर्थक योजना बनाई है। हमारे सांसदों के खिलाफ आरोप निराधार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493