तृणमूल सांसद को मिली जान से मारने की धमकी

कोलकाता, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के यह कहने के बाद कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को असहिष्णुता और राजनीतिक दुर्भवाना का आरोप लगाया है।

पूर्वी मिदनापुर जिले के दौरे पर आईं बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंद्योपाध्याय को संसद में यह मुद्दा उठाने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस बारे में पत्र लिखने को कहा है।

बनर्जी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि संसद में अपनी बात रखने के कारण सांसद को धमकाया जा रहा है।

बनर्जी ने कहा, “वे सुदीप को जान से मारने और उनके शव को कोलकाता में फेंकने की धमकी दे रहे हैं। यह असहिष्णुता है और कुछ नहीं।”

उन्होंने कहा, “यह कैसी दुर्भावना है? सुदीप को संसद में अपनी बात रखने के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही है। हर दल को किसी भी मुद्दे पर अपने विचार रखने का हक है। प्रजातंत्र में आवाज को दबाया नहीं जा सकता।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर वे विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं तो उन्हें आपातकाल लागू कर देना चाहिए। मैंने सुदीप को यह मामला राज्यसभा में उठाने को कहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493