तृणमूल सांसद हाजरा भाजपा में शामिल होंगे

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के सांसद अनुपम हाजरा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

हाजरा मंगलवार सुबह भाजपा महासचिव और पार्टी के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेता मुकुल रॉय से यहां दिल्ली में मिले। वह आधिकारिक रूप से पार्टी मुख्यालय पर भाजपा में शामिल होंगे।

विजयवर्गीय के साथ मुस्कराते हुए एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करते हुए हाजरा ने कहा, “एक नई शुरुआत।”

किसी जमाने में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी रहे बोलपुर से तृणमूल सांसद को हाल ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493