तेंदुलकर, कोहली ने दी हरभजन को जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मौजूदा टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को वरिष्ठ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को उनके 36वें जन्मदिन की बधाई दी।

तेंदुलकर और कोहली ने ट्विटर के जरिए हरभजन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

कोहली ने ट्वीट किया, “जन्मदिन की बधाई हो हरभजन। आपका साल सुखमय रहे।”

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, “जन्मदिन की बधाई हो भज्जी। भगवान आपको खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य दे। आपका साल अच्छा बीते दोस्त।”

हरभजन ने अपने करियर में अब तक 103 टेस्ट मैच और 236 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसके साथ ही उन्होंने 28 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सभी प्रारूपों में कुल 711 विकेट लिए।

कोहली इस समय नवनियुक्त कोच अनिल कुंबले के नेतृत्व में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में हैं। इस माह भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493