तेजस्वी और तेजप्रताप लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : राबड़ी देवी

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि उनके दोनों पुत्र तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि उनके दोनों पुत्र तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

बिहार विधानमंडल परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “आगामी चुनाव में तेजप्रताप और तेजस्वी चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनके चुनाव लड़ने से रोक है क्या।”

पत्रकारों द्वारा चुनाव प्रचार के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। गठबंधन ने अगर चाहा तो गठबंधन के लिए भी प्रचार करेंगी।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी ने कहा कि अगामी चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है। गठबंधन में शामिल सभी दल अपने काम में लगे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) और राजद मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493