तेजस्वी, तेज प्रताप की उम्र पर विवाद फिजूल : लालू

पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों बेटों-तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की उम्र को लेकर विवाद पैदा हो गया है। तेज प्रताप के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 25 और तेजस्वी की उम्र 26 साल बताई गई है। राजद अध्यक्ष ने मंगलवार को इसे एक ‘फिजूल’ विवाद करार दिया।

लालू ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, “मेरे बेटों को लेकर जो हंगामा हो रहा है, वह फिजूल है। नामांकन पत्र में उम्र का जो ब्योरा दिया गया है, वह मतदाता पहचानपत्र में अंकित है। मतदाता पहचानपत्र में जो अंकित है वही नामांकन पत्र में भी लिखा है।”

उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप के सोमवार को महुआ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद इस बात को लेकर राजनीति गर्मा गई है। तेजस्वी यादव ने शनिवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा दाखिल किया था।

नामांकन पत्र में दिए गए हलफनामे में तेज प्रताप की उम्र 25 वर्ष अंकित है, जबकि उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव की उम्र 26 वर्ष अंकित है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि बेवजह बात का बतंगड बनाया जा रहा है। प्रमाणित वोटर लिस्ट में जो उम्र दर्ज होती है, उसे ही प्रत्याशी नामांकन पत्र में दर्ज करते हैं।

इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और इसकी जांच करनी चाहिए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493