तेजाब हमला करने वाला सिरफिरा प्रेमी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। पुलिस ने एक सिरफिरे प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जिसने एक लड़की पर तेजाब से हमला कर दिया था।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके की है। लड़की (20) अपने घर के बाहर खड़ी थी, जब उस पर हमला किया गया।

आरोपी की पहचान रवि (23) के रूप में हुई है। वह भी संगम विहार का ही रहने वाला है। हमले में पीड़िता जख्मी हो गई। उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया।

पुलिस उपायुक्त रोमिल बनिया ने कहा, “रवि ने बाद में संगम विहार पुलिस थाने में समर्पण कर दिया। उसने लड़की पर तेजाब फेंकने की बात कबूली है। उसने पुलिस को बताया कि उसे संदेह था कि लड़की किसी अन्य लड़के से बात करती है।”

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी तय हो गई थी। वह रवि को पिछले कुछ दिनों से नजरअंदाज कर रही थी, जिसके कारण आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493