तेजी के साथ खुले बाजार

मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को तेजी देखी गई।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.55 बजे 28,631.27 पर जबकि निफ्टी 8852.70 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 28,631.27 अंकों पर खुलने के साथ 28,785.71 पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी दो सितम्बर के सूचकांक 8,809.65 की तुलना में तेजी के साथ खुला।

सोमवार को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहे। 2 सितम्बर के बाद मंगलवार को ही बाजार खुले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493