तेजेव की मदद से बोका कोपा लिबर्टाडोरेस के क्वार्टर फाइनल में

रियो डी जेनेरियो, 6 मई (आईएएनएस)। कार्लोस तेवेज द्वारा आठ मैचों में किए गए पांचवें गोल की मदद से छह बार के चैम्पियन बोका जूनियर्स ने कोपा लिबर्टाडोरेस के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

बोका ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में सेरो पोर्टेनो को 3-1 से हराया।

पहले चरण के अंतिम-16 दौर के मैच में बोका ने 2-1 से जीत हासिल की थी। इस तरह वह 5-2 के कुल अंतर से नाकआउट दौर में जगह बनाने में सफल रहा।

गुरुवार को हुए अन्य मैच में अर्जेटीना के क्लब रोसारियो सेंट्रेल ने ग्रेमियो को 3-0 से हरा दिया। पहले चरण के मुकाबले में रोसारियो ने 1-0 से जीत हासिल की थी। इस तरह वह 4-0 के कुल अंतर के साथ नाकआउट में पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493