तेज गेंदबाज पेटिंसन अभ्यास मैच से बाहर

मेलबर्न, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पेटिंसन बुधवार से श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा में शुरू होने वाले अभ्यास मैच में प्रधानमंत्री एकादश की टीम से नहीं खेल पाएंगे।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका, आस्ट्रेलियाई दौरे पर टी-20 श्रृंखला खेलने आ रही है। वह इससे पहले प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

सीए ने एक बयान में कहा, “पेटिंसन ने टीम के साथ कैनबरा के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन, बाएं पैर में संक्रमण के कारण वह मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। उनकी जगह टीम में न्यू साउथ वेल्स के हैरी कोनवे को शामिल किया गया है।”

हाल ही में शेफील्ड शील्ड मैच में न्यू साउथ वेल्स ब्लूज की टीम में कोनवे 12वें खिलाड़ी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493