राष्ट्रीय लोक अदालत में 7.7 लाख मामले निपटाए गए

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक अदालत की हाल की सुनवाई में 7.7 लाख से अधिक मामले निपटाए गए।

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक अदालत की हाल की सुनवाई में 7.7 लाख से अधिक मामले निपटाए गए।

राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव, आलोक अग्रवाल ने मंगलवार को कहा, “7.7 लाख से अधिक मामले निपटाए गए, इनमें 4.3 लाख लंबित मामले थे, और 3.4 लाख मामले ऐसे थे, जिनके मुकदमें दाखिल नहीं हुए थे। निपटाए गए कुल मामलों के मूल्य 2,404 करोड़ रुपये थे।”

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.एस. खेहर, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश और राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की देखरेख में आयोजित हुआ था।

लोक अदालत देशभर में सभी अदालतों के स्तर पर आयोजित हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493