रियल-नपोली मैच के लिए होगी 2,000 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती

मेड्रिड, 14 फरवरी (आईएएनएस)। यूईएफए चैम्पियंस लीग में बुधवार को रियल मेड्रिड और नपोली के बीच होने वाले मुकाबले के लिए सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में 2,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में पहले चरण के इस मैच को देखने के लिए 4,000 से अधिक इतावली प्रशंसक आएंगे। नपोली इटली का क्लब है।

इस मैच में खतरे की चिंता के कारण अधिकारियों ने प्रशंसकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि नपोली के करीब 4,257 प्रशंसक इस मैच को देखेंगे। नपोली के करीब 1,000 समर्थक मैच के टिकट के बिना मेड्रिड आएंगे। सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में कुल 79,000 दर्शक बैठ सकते हैं।

इटली क्लब के अधिकतर प्रशंसक बुधवार सुबह इस मैच को देखने के लिए मेड्रिड पहुंचेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493