पटना-बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी का चुनाव चिन्ह भी घोषित कर दिया है. उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल को ब्लैक बोर्ड का चिन्ह मिला है. अगस्त 2025 में उनकी पार्टी को मान्यता मिली थी और अब तेज प्रताप ने राजनीतिक रूप से स्वतंत्र कदम बढ़ाया है.तेज प्रताप ने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं, किसानों और गरीबों के हक के लिए संघर्ष करेगी. उनका उद्देश्य बिहार में असली बदलाव लाना और जनता की आवाज बनना है. इस कदम से आरजेडी में हलचल बढ़ गई है क्योंकि तेजस्वी यादव पहले से ही विपक्ष के बड़े चेहरे के रूप में सक्रिय हैं. नई पार्टी के पोस्टर में महात्मा गांधी, डॉ. अंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, लोहिया और जेपी की तस्वीरें लगी हैं, जबकि लालू और राबड़ी को शामिल नहीं किया गया है.
dharmpath.com dharmpath