तेदेपा सांसद के साथ हवाईअड्डे पर हुई घटना की जांच होगी : राजू

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा है कि वह तेलुगू देशम पार्टी के सांसद जे.सी. दिवाकर रड्डी द्वारा विशाखापत्तनम हवाईअड्डे पर हंगामे करने और इसके बाद सात एयरलाइंस द्वारा उन पर यात्रा के लिए रोक लगाने के मामले को देखेंगे और इसकी जांच की जाएगी।

राजू ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “मैं विशाखापत्तनम हवाईअड्डे पर हुई घटना को देखूंगा और सटीक विवरण के लिए इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद कानून का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।”

रेड्डी को गुरुवार को विशाखापत्तनम हवाईअड्डे पर इंडिगो उड़ान के लिए बोर्डिग पास देने से इनकार कर दिया गया क्योंकि उन्हें देरी कर दी थी। इस पर रेड्डी ने हवाईअड्डे पर हंगामा खड़ा कर दिया था।

इंडिगो ने गुरुवार देर शाम रेड्डी द्वारा उसके विमानों से यात्रा करने पर रोक लगा दी। इसके बाद चार अन्य एयरलाइन ने भी रेड्डी पर रोक लगा दी। इसमें एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट व गोएयर शामिल हैं।

शुक्रवार को एयर एशिया व विस्तारा ने भी सांसद की यात्रा पर रोक लगा दी।

आरोप है कि तेदेपा के अनंतपुर से सांसद ने प्रिंटर को भी नुकसान पहुंचाया और इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ बुरा बर्ताव किया।

इंडिगो ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “कर्मचारी ने विनम्रतापूर्वक उन्हें सूचित किया कि उड़ान 6ई-608 के लिए बोर्डिग बंद हो गई और उन्हें इसके बाद की उड़ान में जगह देने की पेशकश की।”

बयान में कहा गया है, “रेड्डी ने अपनी नाराजगी जाहिर की और जल्द ही आक्रामक हो गए और कर्मचारियों से अपमानजनक व्यवहार किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493