‘तेरे नाम’ के सीक्वल की तैयारी में सतीश कौशिक

नई दिल्ली , 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता व फिल्मकार सतीश कौशिक ने कहा कि वह साल 2003 में आई सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘तेरे नाम’ का सीक्वल बनाएंगे। इसकी कहानी एक गैंगस्टर की जिंदगी के इर्द-गिर्द होगी।

सतीश कौशिक ने आईएएनएस से कहा, “अभी सिर्फ स्क्रिप्ट तैयार हुई है। यह एक गैंगस्टर की लव स्टोरी होगी। फिल्म उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।”

जब उनसे फिल्म की कास्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “कास्ट का चुनाव करने में अभी हमें थोड़ा सा वक्त लगेगा। मैने इस बारे में अभी तक किसी से बात नहीं की है।”

‘तेरे नाम’ का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था और इसे बाला और जैनेंद्र जैन द्वारा लिखा गया था। फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री भूमिका चावला नजर आईं थी।

फिल्म के गाने काफी मशहूर हुए थे। ‘लगन लगी’, ‘क्यों किसी को’, ‘ओढ़नी’, ‘तुमसे मिलना’ गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493