बजरंग ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

जियान (चीन),23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के बजरंग पुनिया ने यहां जारी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीत लिया।

एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग ने 65 किग्रा भार वर्ग में कजाकिस्तान के सायातबेक ओकासोव को हराया।

बजरंग ने फाइनल मुकाबले में ओकासोवा को 12-7 से हराया।

बजरंग के गुरू और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने इस सफलता पर अपने शिष्य को बधाई दी है।

योगेश्वर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, “एशियाई चैम्पियनशिप-2019 में स्वर्ण पदक जीतने पर आपको ढेरों शुभकामनाएं बजरंग बेटा। 2017 के बाद ये आपका दूसरा स्वर्ण है। हम सब को गर्व है आप पर, इसी तरह आगे बढ़ते रहें और टोक्यो ओलंपिक-2020 में भी देश का ध्वज ऊंचा करो।”

बजरंग का एशियाई चैम्पियनशिप में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है। उन्होंने 2017 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2013 और 2018 में कांस्य तथा 2014 में रजत पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493