‘तेरे बिन लादेन’ में दोहरी भूमिका निभाएंगे सिकंदर खेर

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ‘तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव’ में सिकंदर खेर की दोहरी भूमिका होगी और उन्हें देखकर सभी दंग रह जाएंगे।

फिल्म के एक अन्य कलाकार प्रद्मुम्न सिंह ने सिकंदर की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “फिल्म में सिकंदर का किरदार शानदार है। वह एक पंजाबी और एक श्वेत युवक का किरदार निभा रहे हैं।”

सिकंदर बड़े पर्दे पर लगभग तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं, इससे पहले वह ‘औरंगजेब’ में नजर आए थे।

प्रद्मुम्न ने 2010 की फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ में नूरा की भूमिका निभाई थी। उनका कहना है कि फिल्म के सीक्वल में सिकंदर और मनीष पॉल साथ काम करने में उन्हें बेहद मजा आया।

जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में पूछे जाने पर प्रद्युम्न ने कहा, “हर कलाकार के जीवन में ऐसा दौर आता है। यदि आप अपने संघर्ष पर हंस सकते हैं तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।”

‘तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव’ 19 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493