इक्वाडोर को चीन से 97 करोड़ डॉलर ऋण

इक्वाडोर के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह ऋण दो चरणों में मिलेगा। पहले चरण के तहत 82 करोड़ डॉलर का ऋण मिलेगा, जबकि दूसरे चरण में 15 करोड़ डॉलर का ऋण कुछ दिनों बाद प्राप्त होगा।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति राफेल कॉरिया और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच जनवरी 2015 में इस ऋण पर सहमति बनी थी। पिछले साल दिसंबर में इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास की चीन यात्रा के बाद इसमें संशोधन किया गया था।

साल 2015 में तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से इक्वाडोर की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। सरकार की आय लगभग सात प्रतिशत लुढ़क कर लगभग सात अरब डॉलर हो गई है।

इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय इकाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493