जम्मू में कोहरे के कारण उड़ानें, रेलगाड़ियां रद्द

जम्मू, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू में घने कोहरे के कारण रविवार सुबह आगमन और प्रस्थान की उड़ानें और रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं। इसके अलावा कुछ सेवाओं के समय में बदलाव किया गया। शहर के निवासियों को रात 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करना पड़ा। यह इस मौसम की सर्वाधिक सर्द रात थी।

राज्य के मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया, “जम्मू में मौजूदा कोहरा के पीछे कारण तापमान में गिरावट और स्थानीय जलाशयों के कारण हवा में नमी का बढ़ जाना। लेकिन कश्मीर में तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, और इन दिनों घाटी में चटख धूप है।”

सोनम ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में यह स्थिति 26 जनवरी तक बरकरार रहेगी।

जम्मू एवं कश्मीर का करगिल सबसे ठंडा शहर रहा। यहां तापमान हिमांक से 16.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया, “जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। श्रीनगर में अधिकम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

घाटी में रविवार को श्रीनगर का तापमान हिमांक से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, बटोटे में 2.6 डिग्री, बनिहाल में 2.7 डिग्री, भदरवाह में शून्य से नीचे 1.1 डिग्री और उधमपुर में शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493