‘तेरे लिए ब्रो’ को लेकर उत्साहित प्रबल पंजाबी

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘शहीद’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता प्रबल पंजाबी ‘तेरे लिए ब्रो’ को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह शो दर्शकों को पसंद आएगा।

इस शो की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शो इन दोस्तों के जीवन में आए उतार-चढ़ाव और इस बीच उन्हें एक-दूजे के और करीब लाने पर केंद्रित है।

प्रबल ने कहा, “मैं इस शो का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद तुरंत इसके लिए हामी भर दी। मैं कहानी और किरदार के साथ आसानी से जुड़ सका क्योंकि मैं असल जीवन में इसी तरह का शख्स हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे आशा है कि लोग इस नई श्रृंखला को पसंद करेंगे और शो के किरदारों के बीच की बांडिंग उन्हें पसंद आएगी।”

‘तेरे लिए ब्रो’ का प्रसारण बिंदास पर और डिजिटल मंच (फेसबुक और युट्यूब) पर शुक्रवार से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493