मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
राज्य में शुक्रवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। आसमान साफ होने से खिली धूप ने ठंड से कुछ राहत दी।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहे लेकिन बौछारें भी पड़ीं।
मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों में बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
राज्य में ठंड का असर बना हुआ है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 9.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22़1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath