तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश से आफत

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने आफत मचा रखी है। बारिश की वजह से यहां सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

दोनों राज्यों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से आंध्र प्रदेश में छह और तेलंगाना में चार यानी कुल 10 लोगों की जान जा चुकी है।

हजारों एकड़ जमीन पर खड़ी फसलों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है।

हैदराबाद में सोमवार रात से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से निचले इलाकों में और सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

शहर में और आसपास के इलाकों में कुछ कॉलोनियों में घरों तक में बारिश का पानी घुस गया है।

हैदराबाद और इससे लगते कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव ट्रैफिक जाम की वजह बना। चल रहे हैदराबाद मेट्रो रेल के काम ने दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ा दी है।

कुकटपल्ली, अमीरपेट, एस.आर. नगर, खरताबाद, लकड़ी का पुल, कोटी, मलकपेट, दिलसुखनगर, सिकंदराबाद, तरणका, आलवल, सनातनगर, बोलारम, रामंतपुर और उप्पल जैसे व्यस्त इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

दोनों राज्यों में अधिकारी फसलों, मवेशियों और घरों को हुए नुकसान का आकलन करने में लगे हुए हैं।

मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में अगले दो दिनों में और बारिश होने का अनुमान जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493