तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

IMD-भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 21 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, गुजरात में अलग-अलग इलाके , तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा, आज केरल, माहे, तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. महाराष्ट्र में मुंबई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पालघर, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, अमरावती के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने आज गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, भंडारा, सतारा, रत्नागिरी के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493