हैदराबाद, 1 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसका आईटी/आईटीईएस निर्यात वर्ष 2017-18 में पिछले साल के मुकाबले 9.32 फीसदी बढ़कर 93,442 करोड़ रुपये हो गया।
तेलंगाना के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामाराव ने मीडिया को बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी समर्थित सेवा (आईटीईएस) के निर्यात की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत 7-9 फीसदी से ऊंची रही है।
तेलंगाना का 98-99 फीसदी आईटी क्षेत्र यहां अवस्थित है जिसमें अतिरिक्त 43,417 पेशेवरों को रोजगार मिला है और कुल कार्यबल 4,75,308 हो गया है।
तेलंगाना के चौथे स्थापना दिवस से पहले मंत्री ने आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग की सालाना रिपोर्ट जारी की।
राव ने कहा कि तेलंगाना का लक्ष्य 2020 तक आईटी निर्यात को बढ़ाकर 1,20,000 करोड़ करने का है।
dharmpath.com dharmpath