तेलंगाना : खदान धंसने से 2 श्रमिकों की मौत

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना में सरकार के स्वामित्व वाली एक खदान के धंसने से मंगलवार दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद से 300 किलोमीटर दूर भद्राद्री कोथागुडेम जिले के मनुगुरू इलाके में स्थित ‘सिंगारेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड’ द्वारा संचालित खुली खदान में एक सुरंग के धंसने से हादसा हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, श्रमिक एक ट्रक पर कोयला लाद रहे थे तभी यह सुरंग धंस गई। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय पवन औ 32 वर्षीय रघुपाल रेड्डी के रूप में की गई है।

खदान में मौजूद अन्य श्रमिकों ने मलबे से मृतकों का शव निकाला। दुर्घटना में ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

श्रमिक संघ के नेताओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी के अधिकारियों की ओर से बरती गई लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493