तेलंगाना : दुर्घटनावश गोली चलने से पुलिसकर्मी की मौत

हैदराबाद, 14 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में शनिवार को दुर्घटनावश राइफल का ट्रिगर दब जाने से पुलिस के एक जवान की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मंदामरी में तेलंगाना सरकार के सचेतक (व्हिप) नलाला ओदेलु के घर पर तैनात जवान बी.गंगाधर की राइफल दुर्घटनावश चल गई।

गंभीर रूप से घायल गंगाधर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493