तेलंगाना परिषद की 6 सीटों पर मतदान जारी

हैदराबाद, 1 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा के सदस्य राज्य विधान परिषद के छह सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष एस.मधुसूदन चारी ने सबसे पहले मतदान किया।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और प्रथम दो घंटे में 70 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान अपराह्न चार बजे तक चलेगा और मतदान गणना सोमवार अपराह्न पांच बजे से शुरू होगी।

यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जब रविवार रात तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधानसभा सदस्य ए.रेवंत रेड्डी की नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी हुई है। रेड्डी ने एक मनोनीत विधायक को तेदेपा-भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने के लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी।

रेवंत रेड्डी को सोमवार सुबह एक दंडाधिकारी ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन उन्हें दंडाधिकारी के आदेश के अनुसार मतदान करने की अनुमति दी गई। पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा भवन लेकर पहुंची, जहां उन्होंने मतदान किया। उसके बाद उन्हें चेर्लापल्ली जेल भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493